रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 28 अप्रैल 2021 : जिले के भगवानपुर प्रखंड अंतर्गत भगवानपुर पंचायत के पूर्व मुखिया एवं उनके बड़े भाई के असामयिक निधन से पूरे क्षेत्र में कोहराम मचा हुआ है। जैसे ही दोनों लोगों की मरने की खबर लोगों को मिली लोगों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। मिली जानकारी के अनुसार भगवानपुर पंचायत के पूर्व मुखिया कर्मराज सिंह एवं उनके बड़े भाई धर्मराज सिंह का इलाज के दौरान निधन हो गया। जैसे ही उनके मरने की खबर क्षेत्र में लोगों को मिली पंचायत वासियों में कोहराम मच गया। वही परिजनों में चीख-पुकार मच गई परिजनों का रोरो कर बुरा हाल हो गया।
बता दे कि कर्मराज सिंह बिहार में पंचायती राज भी लड़ चुके थे चुनाव करीब सन् 2000 में कैमूर जिले के भगवानपुर प्रखंड अन्तर्गत भगवानपुर पंचायत से मुखिया चुने गए थे। उन्होंने अपने कार्यकाल में अपने पंचायत का सर्वांगीण विकास किया था। साथ ही साथ लोगों के सुख-दुख में बढ़ चढ़ कर हिस्सा भी लिया था। किसी गरीब के सहायता के लिए 24 घंटा तत्पर रहते थे। बता दे की कुछ रोज पहले उनका और उनके बड़े भाई दोनों लोगों का स्वास्थ्य खराब हो गया था जिनका इलाज चल ही रहा था की इसी बीच अचानक सूचना मिली की पूर्व मुखिया कर्मराज सिंह के बड़े भाई धर्मराज सिंह का मंगल वार रात्री करीब 9 बजे देहांत हो गया हालांकि अभी इस सदमे मे पूरा परिवार भारी शोक मे था ही की दूसरा छोटा भाई व भगवानपुर पंचायत के पूर्व मुखिया कर्मराज सिंह का भी उसी दिन करीब दो घंटे बाद यानी रात्री लगभग 11 बजे दिन मंगलवार को कर्मराज सिंह का भी निधन हो गया है।
इस खबर को सुनते ही परिजनों तथा उन्हें चाहने वालों पर मानो आफत का पहाड़ टूट पड़ा यही नही उनके मरने से पंचायत वासियो ने बताया कि पूर्व मुखिया कर्मराज सिंह की असामयिक मौत एक अपूरणीय क्षति है इसे कोई पूरा नहीं कर सकता। उनके द्वारा पंचायत में जो काम एवं गरीबों की सेवा की गई वह एक मिसाल है ।


