रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 30 जुलाई 2021 : नोखा। स्थानीय काली मंदिर के धर्मशाला में भाजपा कार्यकारणी मंडल व नगर की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। भाजपा के नगर अध्यक्ष सह वार्ड पार्षद मनोज कुमार गुप्ता ने कहा कि केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना संगठन का एकमात्र लक्ष्य होना चाहिए। ताकि लोग सरकार की योजनाओं से लाभान्वित हो सके। उन्होंने योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के लिए बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को और भी मजबूती से खड़ा करने की जरूरत पर बल दिया। जिला महामंत्री विजय सिंह ने कहा कि मंडल,नगर अध्यक्ष एवं प्रभारियों को नौ अगस्त तक समय में अपनी बूथ स्तर तक की कमेटी बनाने का निर्देश दिया। भाजपा के नगर अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। प्रारंभ में मनोज गुप्ता ने सभी पत्रकारों एवं भाजपा पदाधिकारियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। बैठक में जिला महामंत्री विजय सिंह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष पंकज सिंह, भाजयुमो नगर अध्यक्ष अनुराग सिंह, महामंत्री मुझे सिंह,मंडल प्रभारी उमाशंकर प्रसाद,कृष्ण भार्गव, प्रीतम पटेल,सुनीता गुप्ता, संध्या श्रीवास्तव, आदि प्रमुख रूप से शामिल थे।
