आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 06 जनवरी 2022 : नोखा। प्रखंड मुख्यालय स्थित सभा भवन में प्रखंड के सभी नवनिर्वाचित मुखिया के साथ बीडीओ रामजी पासवान, की अध्यक्षता में बैठक की गई। बैठक में ओमिक्रोन के बढ़ते प्रभाव को लेकर सभी जनप्रतिनिधियों को अपने अपने क्षेत्र में गाइडलाइन का पालन करने के लिए कहा गया। बैठक में बीडीओ रामजी पासवान ने कहा कि जिस प्रकार ओमिक्रोन का प्रभाव तेजी से बढ़ रहा है। उसके लिए दो गज की दूरी मास्क हैं जरूरी का पालन करने के लिए कहा गया। भीड़ भाड़ से बचने की सलाह दी गई। बैठक में ग्राम पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी अमर पासवान ने सभी मुखिया को अपने अपने क्षेत्र में विकास कार्य तेज करने के लिए तैयार रहने को कहा। सभी वार्ड में स्ट्रीट लाइट, छठ घाट निर्माण, श्मसान घाट पर शेड निर्माण, चापाकल, पूर्वजों की याद में वृक्षारोपण, करने की बात कही गई। बैठक में सभी सदस्यों से मास्क प्रयोग करने के लिए प्रचार प्रसार करने के लिए कहा गया। जिसमें मुखिया दयानन्द सिंह, चित्तरंजन तिवारी, तृप्ति कुमारी, कलावती देवी, शिला देवी, मालती देवी, मीना देवी, पूजा कुमारी, दिनानाथ राय, सहित कई लोग थे।
