करगहर(रोहतास)। करगहर विधानसभा क्षेत्र के लोक जनशक्ति पार्टी के उम्मीदवार राकेश कुमार सिंह उर्फ गबडु सिंह ने क्षेत्र के कटियरा,डढाव और कोचस नगर पंचायत में जनसंपर्क स्थापित कर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की।उन्होंने कहा कि मैं लोजपा के वफादार सिपाही होने के नाते पार्टी के संस्थापक रामविलास पासवान और पार्टी अध्यक्ष चिराग पासवान के सपनों को साकार करने के लिए उनके प्रतिनिधि के रूप में चुनावी महासमर में उतरा हूँ।

वही पार्टी के संस्थापक केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के आकस्मिक निधन से देश मे राजनीतिक शून्यता आयी है। जिसको राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान पूरा करेंगे तब जब आप सभी लोजपा को मजबूत करने के लिए चुनाव चिन्ह बंगला पर मुहर लगाएंगे। श्री सिंह ने कहा कि आप सभीअपनी ताकत को पहचाने और लोजपा का साथ दे मै विश्वास दिलाता हूं कि करगहर विधानसभा को जाति, धर्म और मजहब से ऊपर उठकर खुशहाल और विकसित बनाऊंगा। हमे उम्मीद ही नही पूर्ण विश्वास है कि आप सभी हमे अपना बहुमूल्य मत देकर उनके सपनों को साकार करने का मौका देंगे।

मौके पर राजू सिंह,टिमिल सिंह,मंजी पासवान, राजाराम पासवान,संतोष पासवान, रविन्द्र पासवान,प्रमोद गुप्ता,संत विलास सिंह,बसंत पासवान,संजय पासवान, रामाश्रय पासवान,संजीव कुमार सिंह,राकेश कुमार सिंह मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network