तिलौथू (रोहतास) तिलौथू में राजद के प्रखंड कार्यालय का उद्धघाटन सासाराम विधान सभा के महागठबंधन प्रत्याशी राजेश कुमार गुप्ता एवं पूर्व जिला परिषद रविन्द्र दुबे के द्वारा फीता काटकर कर किया गया।

मौके पर कांग्रेस प्रखण्ड अध्यक्ष मनोज यादव, राजद नेता प्रभु सिंह ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया। कार्यालय का उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता और संचालन राजद नेता उमेश कुमार ने किया। महागठबंधन प्रत्याशी राजेश कुमार गुप्ता ने कहा की महागठबंधन के हांथों को मजबूत कर युवा सम्राट तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाना है। मौके पर संतोष सोनी , बबन सिंह युवा राजद मीडिया प्रभारी अजय यादव ,गोलू कुमार , सिकंदर सिंह , छात्र राजद प्रखंड अध्यक्ष भोला यादव , राजेन्द्र मेहता , राजेश चौधरी , छोटू बैठा , रिंकू सिंह सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network