बिहार नगरपालिका अधिनियम में संशोधन कर 3 नये नगर निकायों के गठन को मंजूरी मिली है. 07 नगर निकायों का उत्क्रमण और 02 नगर निकायों के विस्तार सहित 07 नगर निकायों के नाम में संशोधन की स्वीकृति कैबिनेट में दी गई है.
आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 28 दिसंबर 2021 : पटना। नीतीश कैबिनेट ने आज पूर्वीचंपारण के घोड़ासहन को नया नगर पंचायत बनाने की स्वीकृति दी है। इटाढी भी अब नगर पंचायत होगा, मुंगेर का संग्रामपुर नगर पंचायत होगा।बिहार नगरपालिका अधिनियम में संशोधन कर 3 नये नगर निकायों के गठन को मंजूरी मिली है. 07 नगर निकायों का उत्क्रमण और 02 नगर निकायों के विस्तार सहित 07 नगर निकायों के नाम में संशोधन की स्वीकृति कैबिनेट में दी गई है. कैबिनेट विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार ने बताया कि छपरा नगर निगम का क्षेत्र विस्तार किया गया है। पटना के मनेर को नगर परिषद में उत्क्रमित किया गया है। बड़हिया अब नगर परिषद होगा। वहीं सहरसा को उत्क्रमित कर नगर निगम बनाया गया है। झाझा को नगरपरिषद, झंझारपुर को भी उत्क्रमित को नगर परिषद बनाया गया है। योगापट्टी नपं का क्षेत्र विस्तार किया गया है। इस्लामपुर अब नगर परिषद होगा। हिसुआ का क्षेत्र विस्तार किया गया है। कमतौल का भी क्षेत्र विस्तार किया गया है।साथ ही अब यह नगर पंचायत कमतौल अहियारी के नाम से जाना जायेगा। जाले को नगर परिषद में उत्क्रमित किया गया है। ,राजगीर नगर परिषद का क्षेत्र विस्तार के साथ-साथ शिवहर नगर परिषद का भी क्षेत्र विस्तार किया गया है।
