रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 20 नवम्बर 2021 : पटना : बिहार परीक्षा बोर्ड ने मैट्रिक और इंटर परीक्षा की तिथियां जारी कर दी है। अगले साल फरवरी  में 10वीं अऔर  12वीं की परीक्षा ली जायेगी । प्रैक्टिकल की परीक्षाएं जनवरी महीने में होगी।

बिहार बोर्ड इंटर और मैट्रिक परीक्षा का यहां देखें पूरा शेड्यूल

1 फरवरी से इंटर और 17 फरवरी से मैट्रिक(10वीं) की परीक्षा ली जाएगी. प्रैक्टिकल परीक्षाएं 20 जनवरी से ली जाएगी। बिहार बोर्ड ने दसवीं और बारहवीं की परीक्षा को लेकर  डेटशीट जारी कर दिया है।  अगले साल  फरवरी में ये परीक्षाएं ली जाएंगी। 2022 की इंटर परीक्षा,  1 फरवरी 2022 से शुरू होकर  14 फरवरी 2022 तक चलेगी । 2022 की  मैट्रिक परीक्षा का आयोजन 17 फरवरी से 24 फरवरी, 2022 तक होगा।

बिहार परीक्षा बोर्ड  के अनुसार प्रैक्टिकल परीक्षा का आयोजन जनवरी महीने में होगा। बिहार बोर्ड इंटर प्रायोगिक परीक्षा 10 से 20 जनवरी तक होगी। मैट्रिक के विषयों की प्रायोगिक परीक्षाएं 20 से 22 जनवरी के बीच होंगी। बिहार बोर्ड के परीक्षार्थियों को इस बार 15 मिनट अतिरिक्त मिलेगा। यह समय प्रश्न-पत्र पढ़ने के लिए दिया जाएगा।

मैट्रिक और इंटर दोनों परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की जाएंगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक होगी।  दूसरी पाली में दोपहर 1:45 बजे से शाम 5:00 बजे तक परीक्षा होगी। परीक्षार्थियों को कुल 3 घंटे का समय दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network