01 मार्च को कक्षा 01 से कक्षा 05 के विद्यार्थियों का स्वागत विद्यालय को गुब्बारे से सजा कर करे |
पटना : प्राइवेट स्कूल्ज एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रिय संयुक्त सचिव डॉक्टर एस॰पी॰ वर्मा ने सभी निजी विद्यालय संचालको को बधाई एवं साधुवाद दिया है। डॉक्टर वर्मा बताया की बिहार प्रान्त में सामान्य प्रशासन विभाग , बिहार सरकार के पत्रांक – 3 / एम्० – 11 / 2020 सा० प्रा० – 3736 दिनांक 13 मार्च 2020 के आलोक में कोरोना वायरस के संभावित खतरे के मद्देनज़र बिहार के सभी 38 जिलों के जिलाधिकारी के आदेशानुसार तत्काल प्रभाव से सभी निजी विद्यालयों , महाविद्यालयों , कोचिंग संस्थानों एवं अन्य शैक्षणिक संस्थानों को अगले आदेश तक बंद करने का निर्देश दिया गया था।
अपर सचिव – सह – निदेशक के ज्ञापनक L 1586 दिनांक 22 सितम्बर 2020 के आदेशानुसार कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों को अनलॉक 5 के गाइडलाइन्स का पालन करते हुए विद्यालयों को संचालित करने का दिशानिर्देश पारित किया गया । बिहार सरकार के शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार के पत्रांक संख्या 07/विविध / 02/2021-174 दिनांक 05 फरवरी 2021 के माध्यम से सरकारी एवं निजी विद्यालयों में कक्षा 6 से 8 तक के सञ्चालन की अनुमति प्रदान की गयी। तत्पश्चात बिहार सरकार के शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार के पत्रांक संख्या 07/विविध / 02/2021-259 दिनांक 25 फरवरी 2021 के माध्यम से सरकारी एवं निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 5 तक के सञ्चालन की अनुमति प्रदान की गयी है |
अब निजी विद्यालयों को संचालित करते हुए काफी महीने बीत चुके है और यह बताते हुए ख़ुशी हो रही है की पुरे बिहार के 38 जिलों में एवं रोहतास ज़िला के सभी 19 प्रखंड में से किसी भी जिले अथवा प्रखंड के निजी विद्यालयों में कोई भी कोरोना का मामला नहीं हुआ है | इससे यह साफ़ तौर से प्रतीत होता है की पुरे बिहार राज्य के निजी विद्यालय संचालक पूरी एतिहात के साथ अपने अपने विद्यालय का सञ्चालन कर रहे है जो तारीफ के काबिल है | साथ ही डॉक्टर वर्मा ने बिहार राज्य एवं रोहतास ज़िला में संघठन के बैनर के तहत संचालित विद्यालयों के संचालको से अपील है की 01 मार्च 2021 को कक्षा 01 से कक्षा 05 तक के आने वाले बच्चो के स्वागत में अपने अपने विद्यालय को गुब्बारे से सजाने में जुट जाये ताकि जब बच्चे स्कूल आये तो उन्हें विद्यालय एक नए रंग रूप में दिखे |
ज़िला अध्यक्ष रोहित वर्मा ने बताया कोरोना महामारी काल में सबसे ज़्यादा प्रश्न चिन्ह निजी विद्यालयों पर उठे थे परन्तु निजी विद्यालय संचालको ने अपनी सजगता से यह साफ़ तौर से स्पष्ट कर दिया है की निजी विद्यालयों में केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार के द्वारा दिए गए मनको का पालन अक्षरशः किया जा रहा है |
01 मार्च से कक्षा 01 से कक्षा 05 तक के कक्षाओं को संचालित करने के फ़ैसले का स्वागत रोहतास जिला अध्यक्ष रोहित वर्मा, जिला उपाध्यक्ष सुभाष कुमार कुशवाहा, ज़िला सचिव समरेंद्र कुमार (समीर जी), जिला सह सचिव संग्राम कांत, जिला महामंत्री अनिल कुमार शर्मा , सुनील कुमार, संजय त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष कुमार विकास प्रकाश, जिला संयोजक धनेन्द्र कुमार, ज़िला जनसम्पर्क पदाधिकारी दुर्गेश पटेल , डिहरी प्रखंड अध्यक्ष अरविंद भारती, सचिव प्रशांत सिंह, कोषाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद , चेनारी प्रखंड अध्यक्ष दिनेश्वर तिवारी, नस्रिगंज प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, प्रखंड उपाध्यक्ष सोनू आनंद, प्रखंड सचिव सतनारायण प्रसाद, प्रखंड संयुक्त सचिव सैयद अबरार आलम, प्रखंड संयुक्त सचिव कपिल मुनि प्रसाद, प्रखंड पी आर ओ सरमद नसरुल्ला, प्रखंड संरक्षक निलेश कुमार, प्रखंड महामंत्री लक्ष्मण सिंह क़ाराकाट प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार, प्रखंड उपाध्यक्ष करुणेश कुमार शांडिल्य, प्रखंड सचिव आदित्य राज, कोषाध्यक्ष बबन कुमार, प्रखंड पीआरओ अविनाश सिंह, प्रखंड संरक्षक अरुण कुमार, विक्रमगंज प्रखंड अध्यक्ष अनिता देवी, संरक्षक भारती जी , उपाध्यक्ष कमलेश कुमार , राजपुर प्रखंड अध्यक्ष यमुना चौधरी, सासाराम प्रखंड अध्यक्ष तेजनारायण पटेल , उपाध्यक्ष धनंजय सिंह, कोषाध्यक्ष तौकीर आलम, कोचस सचिव धनंजय कुमार, कोषाध्यक्ष रविन्द्र कुमार, करगहर प्रखंड अध्यक्ष अजित कुमार पटेल, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार , सचिव ब्रजेश पांडेय , कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार , संझौली प्रखंड अध्यक्ष श्याम सुंदर सिंह , उपाध्यक्ष सोनू कुमार पांडेय, सूर्यपुरा प्रखंड अध्यक्ष शिव यश पाल, दावथ प्रखंड अध्यक्ष विश्वजीत कुमार, शिवसागर प्रखंड अध्यक्ष चंदन कुमार राय ,तिलौथु प्रखंड अध्यक्ष मनोज सिंह , अकोढ़िगोला प्रखंड अध्यक्ष अशोक पाल, उपाध्यक्ष राजीव रंजन कुमार , सचिव बिनायक सिंह, डॉ आशुतोष पांडेय ने किया।