रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 11 मई 2021 : डेहरी-ऑन-सोन । बिशैनी पंचायत मुखिया सिकंदर सिंह का निघन लखनऊ हास्पिटल मे उपचार के दौरान सोमवार कि शाम हो गया । उनकी मौत कि खबर आग कि तरह प्रखंड क्षेत्र मे फैल गई। उनकी मौत की खबर सुनकर प्रखंड क्षेत्र मे जनप्रतिनिधि व समाजसेवीयो मे शोक कि लहर दौड पडी।

मुखिया सिकन्दर सिंह पंचायत के प्रतिनिधित्व के साथ साथ प्रखंड क्षेत्र मे समाजिक कर्यकर्ता रुप मे बिख्यात थे। उनकी निघन से परिजन को क्या कहे प्रखंड के पुरे समाज के उपर पहाड टुट पडा। वे बराढी पंचायत का तीन बार प्रतिनिधित्व कर चुके है। बराढी पंचायत के रिजर्व होने के कारण उन्होंने बिशेनी पंचायत से चुनाव लडकर भारी मतो से पूर्व मुखिया को हरा कर बिजय प्राप्त कियाु था । मुखिया ने पंचायत कि नहीं प्रदेश मे उपाध्यक्ष के पद पर भी स्थापित थे। मुखिया के अच्छे कार्य पर राज्य सरकार व केन्द्र सरकार ने दीनदयाल उपाध्याय पुस्कार देकर सम्मानित किया था। मुखिया सिकन्दर सिंह राजद के वरीय कार्यकर्ता रुप मे भी बिख्यात थे। उनकी निघन से पार्टी मे भी मायूसी छा गई है। परिजनों ने उनके पार्थिव शव लेकर छपरा अघोरिया निवास स्थान पर मंगलवार कि सुबह होते पहुंचे। शव को पहुंचे ही जनप्रतिनिधि व समाजसेवीयो का तांता लग गया।

जिला परिसद नितू सिंह, प्रमुख संतोष पासवान, बीडीओ कुन्दन कुमार सिओ अंशु कुमार, थानाध्यक्ष प्रभात कुमार, पूर्व थानाध्यक्ष अनील प्रसाद, उपप्रमुख बेशलाल सिंह मुखिया बिपीन बिहारी गुप्ता, शिवनाथ सिंह, धमेन्द्र चौधरी, अरविन्द कुमार, किरण देवी, धर्मशिला देवी, निलम देवी, अंजली कुमारी, अशोक सिंह, सोनु सिंह, हरेराम सिंह, अशोक चंद्रवंशी, धन्जी यादव, प्रचार्य डा० लालबाबू सिंह, प्रमोद गुप्ता, कामता प्रसाद सिंह, मृतुन्जय पाल, अभय सिंह, दरोगा पासवान, शिव कुमार साह, आनन्दी गुप्ता, नसीब अंसारी, उतम सिंह सहित कई लोगो ने पार्थिव शव को श्रद्धांजलि देते हुए उनके निघन पर दुख जाते हुए उनकी आत्मा कि शांति के लिए ईश्वर से प्रर्थना किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network