वर्षा से किसानो को हुआ नूकसान।
रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 12 मई 2021 : दावथ : प्रखंड क्षेत्र मे बिना मौसम तेज आंधी के सांथ हुई वर्षा से किसानो को नुकसान झेलना पड़ा। वहीं वर्षा के कारण मौसम सुहाना हो गया है।जबकि धुम निकलने के सांथ हीं स्वास्थ्य के लिए यह वर्षा नूकसानदेह हो सकती है। लगभग घंटे भर झमाझम वर्षा हुई, जिससे किसानो के खलिहान मे रखे पशुओं का चारा पुरी तरह भींग गया, जो सड़ जाएगा। वहीं आम के पेड़ो से बिना तैयार हुए आधे से अधिक आम तेज आंधी के कारण झड़ गये।जिससे आम का बागिचा लगाए किसानो को खासी नुकसान हुआ है। किसान प्रकाश चौबे, भोलानाथ मिश्रा, सुनिल कुमार,हरेंद्र सिंह,हरिहर राय,रामजी राय, ने बताया कि मवेशियों के चारा का अधिक नुकसान हुआ है। खलिहान में रखे चारे पानी से पूरी तरफ भींग गया है।
