रोहतास जिला प्रशासन आपराधिक गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए है तैयार।

रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : सासाराम : सासाराम अनुमंडल में अपराधियों पर नकेल कसने के लिए रोहतास जिला प्रशासन ने अब कमर कस ली है इसी क्रम में सासाराम अनुमंडल के सदर एस॰डी॰एम॰ मनोज कुमार ने सासाराम अनुमंडल में संचालित सभी निजी विद्यालयों की बैठक बहुउद्देशिये ऑडिटोरियम में सभी निजी विद्यालयों की बैठक सासाराम अनुमंडल डी॰एस॰पी॰ बिनोद राउत के साथ एवं शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से किया। इस बैठक में सभी निजी विद्यालय के संचालको को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया जिसमे निजी विद्यालय संचालको को सम्बोधित करते हुए मनोज कुमार सदर एस॰डी॰एम॰ ने कहा की विद्यालय के परिसर के बाहर सी॰सी॰टी॰वी॰ कैमरा लगाने से बच्चों की सुरक्षा और भी अच्छे तौर से की जा सकती है। प्रत्येक विद्यालय परिसर के बाहर रोड के तरफ कैमरा लगाने से अपराधियों के मन में खौफ का माहौल होगा और किसी भी घटना को अंजाम देने के पहले वे हज़ार दफा सोचेंगे और इस तरह अपराध पर नियंत्रण पाने में जिला प्रशासन को मदत मिलेगी।

DSP बिनोद राउत ने इस बैठक में रोहतास जिले के सासाराम अनुमंडल में न्याय व्यवस्था को सुचारु रूप से चलाने में एवं आपराधिक गतिविधियों पर नकेल कसने पर सभी निजी विद्यालय संचालको से अपने अपने विद्यालयों में सी॰सी॰टी॰वी॰ कैमरा जल्द से जल्द लगवाने का दिशा निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने सभी निजी विद्यालय संचालको को अपने अपने विद्यालय परिसर के बाहर में सी॰सी॰टी॰वी॰ कैमरा रोड के तरफ लगाने के लिए कहा ताकि रोड की गति विधियों पर पैनी निगाह रखी जा सके और यदि कोई गौर असामाजिक तत्व किसी अपराध को अंजाम देता है तो सी॰सी॰टी॰वी॰ कैमरा की रिकॉर्डिंग की मदत से पुलिस एवं प्रशासन उन असामाजिक तत्वों को उचित कार्यवाही कर सके।

इस बैठक को सफल बनाने में प्राइवेट स्कूल्ज़ एंड चिल्ड्रेन वेलफ़ेयर एसोसीएशन रोहतास इकाई के जिला अध्यक्ष रोहित वर्मा, जिला उपाध्यक्ष सुभाष कुमार कुशवाहा, ज़िला सचिव समरेंद्र कुमार (समीर जी), जिला सह सचिव संग्राम कांत, जिला महामंत्री अनिल कुमार शर्मा , सुनील कुमार, संजय त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष कुमार विकास प्रकाश, जिला संयोजक धनेन्द्र कुमार, ज़िला जनसम्पर्क पदाधिकारी दुर्गेश पटेल , डिहरी प्रखंड अध्यक्ष अरविंद भारती, सचिव प्रशांत सिंह, कोषाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद , चेनारी प्रखंड अध्यक्ष दिनेश्वर तिवारी, नस्रिगंज प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, प्रखंड उपाध्यक्ष सोनू आनंद, प्रखंड सचिव सतनारायण प्रसाद, प्रखंड संयुक्त सचिव सैयद अबरार आलम, प्रखंड संयुक्त सचिव कपिल मुनि प्रसाद, प्रखंड पी आर ओ सरमद नसरुल्ला, प्रखंड संरक्षक निलेश कुमार, प्रखंड महामंत्री लक्ष्मण सिंह क़ाराकाट प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार, प्रखंड उपाध्यक्ष करुणेश कुमार शांडिल्य, प्रखंड सचिव आदित्य राज, कोषाध्यक्ष बबन कुमार, प्रखंड पीआरओ अविनाश सिंह, प्रखंड संरक्षक अरुण कुमार, विक्रमगंज प्रखंड अध्यक्ष अनिता देवी, संरक्षक भारती जी , उपाध्यक्ष कमलेश कुमार , राजपुर प्रखंड अध्यक्ष यमुना चौधरी, सासाराम प्रखंड अध्यक्ष तेजनारायण पटेल , उपाध्यक्ष धनंजय सिंह, कोषाध्यक्ष तौकीर आलम, कोचस सचिव धनंजय कुमार, कोषाध्यक्ष रविन्द्र कुमार, करगहर प्रखंड अध्यक्ष अजित कुमार पटेल, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार , सचिव ब्रजेश पांडेय , कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार , संझौली प्रखंड अध्यक्ष श्याम सुंदर सिंह , उपाध्यक्ष सोनू कुमार पांडेय, सूर्यपुरा प्रखंड अध्यक्ष शिव यश पाल, दावथ प्रखंड अध्यक्ष विश्वजीत कुमार, शिवसागर प्रखंड अध्यक्ष चंदन कुमार राय ,तिलौथु प्रखंड अध्यक्ष मनोज सिंह , अकोढ़िगोला प्रखंड अध्यक्ष अशोक पाल, उपाध्यक्ष राजीव रंजन कुमार , सचिव बिनायक सिंह, डॉ आशुतोष पांडेय ने अहम योगदान किया।
