जैसे कांग्रेस 40 सालों तक भारतीय राजनीति के केंद्र में रही है, वैसे ही भारतीय जनता पार्टी भी आने वाले दशकों तक भारतीय राजनीति में एक बड़ी ताकत बनी रहेगी।

रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 29 अक्टूबर 2021 : चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (पीके) ने कहा है राहुल गांधी शायद इस भ्रम में हैं कि नरेंद्र मोदी के सत्ता में रहने तक ही भाजपा मजबूत है। उन्हें लगता है कि यह बस समय की बात है जब लोग नरेंद्र मोदी को सत्ता से बाहर कर देंगे। पीके ने यह बातें अपनी  गोवा यात्रा के दौरान कही है। उन्होंने कहा जैसे कांग्रेस 40 सालों तक भारतीय राजनीति के केंद्र में रही है, वैसे ही भारतीय जनता पार्टी भी आने वाले दशकों तक भारतीय राजनीति में एक बड़ी ताकत बनी रहेगी। प्रशांत किशोर  ने कहा जब तक आप नरेन्द्र मोदी की ताकत को नहीं समझेंगे आप उन्हें हरा नहीं पाएंगे। आपको यह समझना होगा कि उनकी लोकप्रियता की क्या वजह है। अगर आप इस बात को समझ लेंगे, तभी आप उन्हें हराने के तरीके  ढूंढ सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network