रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 01 दिसंबर 2021 : नोखा। ईश्वर दयाल भागवत प्रसाद सिंह कॉलेज के सचिव महेंद्र प्रसाद ने अपना आदेश जारी कर पालीविभाग अध्यक्ष डॉ भीम सिंह को कॉलेज का प्रभारी प्राचार्य नियुक्त किया है। उनके नियुक्ति से शिक्षकेतर कर्मियों में हर्ष की लहर दौड़ गई है। अपना पदभार ग्रहण करते हुए डॉ भीम सिंह ने कहा कि कॉलेज में शैक्षणिक गतिविधियों में सुधार लाई जाएगी। इस मौके पर प्रो अखिलेश्वर सिंह, मुक्ति नाथ सिंह, अर्घेन्दुशेखर पाठक, अशोक आजाद, अशोक सिंह,राधामोहन सिंह, अशोक कुमार सिंह, राणाप्रताप सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network