रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 28 सितम्बर 2021 : डेहरी ऑन सोन। देश के यशश्वी,लोकप्रिय प्रधानमंत्री मोदीजी के जनसेवा के 20 वर्ष, 71वे जन्मदिन के उपलक्ष्य में सेवा और समर्पण अभियान के तहत जिले में 17 सिंतबर से 7 अक्टूबर तक चलने वाले कार्यक्रम में आज की कड़ी में आज दिनांक 28.9 21 दिन मंगलवार को डेहरी के सिटी हॉस्पिटल में भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला रोहतास द्वारा रक्तदान – महादान कार्यक्रम हुआ। रक्तदान महादान कार्यक्रम की अध्यक्षता एवम संचालन युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष पंकज सिंह ने किया। 71 योद्धाओं ने रक्तदान किया। कार्यक्रम में मुख्यअतिथि निवर्तमान बिहार विधान परिषद सदस्य संतोष सिंह जी रहे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील कुमार जी ,डेहरी पूर्व विधायक सत्यनारायण यादव जी,जिला महामंत्री सह अभियान प्रभारी विजय सिंहजी,शशिभूषण प्रसाद जी,परमहंसजी,विवेक सिंह,शरतचंद्र संतोष,जिला प्रवक्ता प्रकाश गोस्वामी,प्रमोद कुमार,नारायण राणेजी,कन्हैया सिंघजी,नगर अध्यक्ष भाजपा,संजय गुप्ता,डॉ नवीन नटराज,युवा मोर्चा रक्तदान कार्यक्रम प्रभारी चंदन चौबे एवं अमित तिवारी,संजय तिवारी,अभिषेक तिवारी,इंद्रजीत सिंह,मनीष सिंह,अरविंद दुबे,रवि सिंह,संतोष कुमार,रजनीश वर्मा,सनी चौरसिया,बबल कश्यप,रोहित राज,रितेश राज,विशुजी,अनिल यादवजी,सुधीर सिंह,सतिश सिंह,कौशल कुमार,संजय कुमार,कृष्ण कुमार,सोनू सिंह,टूटू सिंह,राकेश गुप्ता,हरेंद्र कुमार आदि शामिल हुए।
कार्यक्रम के अतिथि संतोष सिंह निवर्तमान बिधान पार्षद ने कहा कि मोदीजी आज जिस तरह से हिंदुस्तान के सभी वर्गों के उत्थान के लिए सबका बिस्वास जीतकर सबके लिए प्रयास कर रहे है उसके लिए उनके दीर्घायु होने की कामना में आज भाजयुमो रोहतास द्वारा 71 योद्धाओं ने जो रक्तदान कर रहा है उसके लिए कोटि कोटि अभिनंदन। जिलाध्यक्ष सुशील कुमार ने युवा मोर्चा को कार्यक्रम की सफलता के लिए धन्यवाद दिया। पूर्व विधयाक सत्यनारायण यादव ने सभी रक्तदानकर्ता को जूस पिलाकर उनको अंगवस्त्र से सम्मानित किया।
