रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 20 नवम्बर 2021 : दिनारा/रोहतास : खरीफ फसल हेतु प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत अकोढ़ा पैक्स क्रय केंद्र का शनिवार को प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी राजीव कुमार ने शुभारंभ किया। इस मौके पर सहकारिता पदाधिकारी राजीव कुमार एवं अकोढ़ा पैक्स अध्यक्ष मनोज कुमार की उपस्थिति में पंचायत के किसान सनोज कुमार सिंह एवं मनोज कुमार सिंह का 40 -40 क्विंटल धान खरीद कर क्रय केंद्र का शुभारंभ किया गया। पैक्स अध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि पंचायत क्षेत्र के अधिक से अधिक किसानों की धान खरीद का लक्ष्य रखा गया है। ताकि सरकार द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य का अधिक से अधिक किसानों को लाभ मिल सके। प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि शीघ्र ही प्रखंड के अन्य पैक्स क्रय केंद्रों पर क्रय कार्य प्रारंभ करा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन को आधार मानकर प्राथमिकता के आधार पर किसानों का धान क्रय किया जाएगा तथा क्रय केंद्रों पर पूरी तरह से पारदर्शिता बरती जाएगी।
