रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 10 सितम्बर 2021 : नोखा। प्रखंड मुख्यालय पर पोषण परामर्श केन्द्र एवं पोषण माह की सफलता को लेकर शुक्रवार को बीडीओ रामजी पासवान एवं सीडीपीओ आशा कुमारी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रखंड मुख्यालय पर पोषण माह के तहत पोषण परामर्श केंद्र की स्थापना की गई साथ ही कुपोषण से लड़ने को लेकर जागरूकता रैली निकाला गया। महिला पर्यवेक्षिकाओ व सेविकाओं ने अपने अपने हाथों में स्लोगन लिखा तख्तियां लेकर प्रखंड मुख्यालय के विभिन्न दिशाओं में जाकर लोगों को कुपोषण से बचने को लेकर जागरूकता अभियान चलाया। इसके माध्यम से पोषक क्षेत्र में भ्रमण कर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का काम किया। रैली में शामिल दर्जनों की संख्या में शामिल सेविका एवं महिलाएं सही पोषण देश रौशन के नारे लगा रही थी। यह रैली सीडीपीओ आशा कुमारी के नेतृत्व में निकाली गई। रैली में शामिल प्रखंड विकास पदाधिकारी रामजी पासवान ने बताया कि सितम्बर का महीना पोषण माह के रूप में मनाया जाता है। इसका मूल उद्देश्य छोटे-छोटे बच्चों, महिलाएं एवं किशोरियों को कुपोषण एवं एनीमिया से मुक्त करना है। केंद्र सरकार ने भी 2022 तक देश को कुपोषण से मुक्त करने का लक्ष्य रखा है। इस लक्ष्य को पाने के लिए लोगों को जागरूक होने की जरूरत है। रैली के दौरान सेविकाओं ने सितम्बर में आयोजित पोषण माह को शत प्रतिशत सफल बनाने का संकल्प भी लिया।

https://youtu.be/SqMdmzjTA8k

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network