रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 04 अप्रैल 2021 : नोखा। नोखा प्रखंड के दो पंचायतों के पैक्स चुनाव की प्रक्रिया शुरू है। शनिवार से पैक्स चुनाव को लेकर नामांकन कार्य शुरू हुआ। जानकारी के अनुसार पांच अप्रैल को अंतिम दिन नामांकन होगा। छळ एवं सात अप्रैल को नामांकन पत्रों की संवीक्षा (स्क्रूटनी) किया जाएगा। आठ अप्रैल को नाम वापसी का समय निर्धारित है। नाम वापसी की समय सीमा के बाद उम्मीदवारों के बीच निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी रामजी पासवान के द्वारा चुनाव चिह्न आवंटित किया जाएगा। नोखा प्रखंड के नोनसारी एवं कदवाँ पंचायत पैक्स के अध्यक्ष एवं सदस्य पद का चुनाव होना है। चुनाव को लेकर निवार्ची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी रामजी पासवान के द्वारा प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी को सहायक निर्वाची पदाधिकारी बनाया गया है। नामांकन को लेकर कोषांग गठित करते हुए सहायक निर्वाची पदाधिकारी के साथ प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी सूरज कुमार को संबद्ध किया गया है। प्रखंड कार्यालय में शनिवार को नामांकन कार्य को लेकर सहायक निर्वाची पदाधिकारी सूरज कुमार के द्वारा उम्मीदवारों से नामांकन पत्र लिया गया।प्रखंड कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन अध्यक्ष पद के लिए कुल तीन नामांकन हुआ, जबकि सदस्य पद के लिए तेरह लोगों ने नामांकन कराया। कदवाँ पैक्स के लिए निर्वतमान अध्यक्ष गौतम कुमार, नोनसारी पैक्स के लिए निवर्तमान अध्यक्ष नारायण सिंह ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन कराया। वहीं कदवाँ पंचायत पैक्स के सदस्य पद के लिए सात लोगों ने नामांकन कराया है। पैक्स चुनाव के लिए अक तक कुल 16 लोगों ने नामांकन कराने के लिए एनआर (नाजिर रसीद) कटाया है।कदवाँ में अध्यक्ष के दो एवं सदस्य पद के लिए 11, नोनसारी पंचायत के लिए अध्यक्ष पद के लिए 4 एवं सदस्य पद के 12 लोगों ने एनआर कटाया है।पैक्स चुनाव को लेकर कदवाँ पंचायत में 2577 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जबकि नोनसारी पंचायत में 2044, मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जानकारी के अनुसार पंचायत के पैक्स गोदाम या सरकारी स्कूल भवन में मतदान केन्द्र बनाया जाएगा। वहीं 450 मतदाता पर एक मतदान केन्द्र बनाया जाएगा। पैक्स चुनाव को लेकर प्रखंड में तैयारी पूरी कर ली गई है।पैक्स चुनाव को लेकर निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पांच अप्रैल तक शाम तीन बजे तक नामांकन प्रक्रिया होगा। जबकि छह एवं सात अप्रैल को नामांकन पत्रों की संवीक्षा (स्क्रूटनी) किया जाएगा। आठ अप्रैल को नामांकन वापसी का समय निर्धारित किया गया है। नामांकन वापसी की समय खत्म होने के बाद मतदान होने वाले प्रत्याशियों के बीच चुनाव चिह्न आवंटित कर दिया जाएगा। 17 अप्रैल को निर्धारित मतदान केन्द्रो पर मतदान होगा जिसके मतगणना कर परिणाम जारी किया जाएगा। मतदान प्रक्रिया सुबह के सात बजे से शाम चार बजे तक होगा।




