रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 10 अगस्त 2021 : डेहरी ऑन सोन । डेहरी प्रखंड के भैसहा पंचायत अंतर्गत कटार गांव के रहने वाले समाजसेवी सह पूर्व मुखिया अर्जुन चौधरी का आकास्मिक निधन सोमवार की देर रात्रि में हो गया। इनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। लोग अंतिम दर्शन के लिए पहुँच परिवार वाले से मिल संवेदना व्यक्त किया। वे अपने पीछे पुत्र पुत्री सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गये हैं। इनका दाह-संस्कार कटार गांव के समीप सोन नदी के तटपर किया गया।

भैसहा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अवधेश चौधरी ने संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि स्व अर्जुन चौधरी हमारे पंचायत ही नहीं समाजसेवी के रुप में लोगों के बीच में इनका काफी सराहनीय योगदान रहता था। साथ ही पंचायत की जनता एवं पंचायत प्रतिनिधियों के बीच काफी लोकप्रिय थे।
जनता की सेवा व विकास की योजना में हमेशा सक्रिय रहते थे। इनके निधन से भैसहा पंचायत ने अपना एक महत्वपूर्ण प्रतिनिधि खो दिया है। इनकी कमी पंचायत की जनता को हमेशा खलेगा।
दुसरी ओर कमरनगंज वार्ड 39 के पार्षद प्रतिनिधि धर्मू चौधरी ने कहा कि स्व चौधरी से पंचायत को काफी क्षति पहुंची है। इसकी भरपाई निकट भविष्य में नहीं की जा सकती है। उनमें काम करने का जज्बा था उनका जीवन पंचायत के लिए समर्पित था। हमलोगों ने अपने अभिभावक को खो दिया है। इधर निधन पर भैसहा पंचायत के मुखिया शिला देवी, अवधेश चौधरी, उप प्रमुख कमलेश सिंह उर्फ सिग्रीवाल, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि धर्मू चौधरी, बैजू सिंह रूखी सिंह विरेंद्र सिंह अनिल चौधरी रिंकू राय मुन्ना दुबे विजय भगत श्रीनिवास यादव सुरेंद्र यादव आदि ने शोक व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network