रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 17 जुलाई 2021 : नोखा। स्थानीय थाना क्षेत्र के वार्ड नं. 5 में बुद्धन चौधरी उच्च विद्यालय के प्रधानधायपक सह पेंशनर समाज के सदस्य चौधरी जय प्रकाश सिंह की पत्नी शैल देवी उम्र 63 वर्ष अकस्मात निधन हो गया . उनके निधन की खबर सुनकर शोक जताने के लिए उनके आवास पहुँच कर भीड़ की तांता लग गई . काफी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता जनप्रतिनिधि , शिक्षक व गणमान्य लोगों ने पहुंच कर शोक जताया. शोकाकुल में उपस्थित भाजपा नगर अध्यक्ष सह पार्षद मनोज कुमार गुप्ता, माखन चौधरी ,भाजपा वरिष्ठ नेता प्रीतम पटेल व्यापार मंडल अध्यक्ष अरविंद सिंह उर्फ बबलू जी , जदयु वरिष्ठ नेता विजय सेठ, पूर्व नगर अध्यक्ष बृजबिहारी प्रसाद गुप्ता, पेंशनर समाज कमिटी सजीव श्याम बिहारी चौधरी , राजाराम पटेल , राजद नगर अध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता उर्फ भोला जी , ,प्रोफेसर श्याम लाल सिंह , भाजपा कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता, वरिष्ठ नागरिक रवीश सिन्हा ,नंदू चौधरी, उमेश पासवान, अजय चौधरी, ओम प्रकाश चौधरी,सहित कई लोग मौजूद थे।
