आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 13 जुलाई 2022 : कोचस(रोहतास)। थाना क्षेत्र के परसियां गांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट मामलों में पुलिस ने देर रात चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।थानाध्यक्ष अमोद कुमार ने बताया कि थाना कांड संख्या -206/22 मे नामजद आरोपी वशिष्ठ राम,अरुण कुमार राम, रजनीश कुमार व सुशील कुमार को देर रात पुलिस ने गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
