रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 01 दिसंबर 2021 : सासाराम। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नए बिहार प्रदेश संयोजक राणा रणधीर सिंह ने एनसीपी नेता आशुतोष सिंह को एक बार फिर रोहतास जिला अध्यक्ष का कार्यभार सौंपा है। सासाराम विधानसभा क्षेत्र से एनसीपी उम्मीदवार आशुतोष सिंह को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार, राष्ट्रीय महासचिव सह सांसद प्रफुल्ल पटेल, सांसद सुप्रिया सुरे एवं झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक कमलेश सिंह के दिशा निर्देश पर दोबारा चयनित किया गया है। जिन्होंने लगातार भ्रष्टाचार, शहर की समस्या, गरीब व किसानों के हित में अपनी आवाज बुलंद करते आए हैं। आशुतोष सिंह को नए कार्यकल के लिए रोहतास जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर जिले के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।
