आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 29 जनवरी 2022 : नोखा। प्रखंड में जनवितरण प्रणाली के उपभोक्ताओं का आधार सीडिंग का कार्य तेज कर दिया गया है। शुक्रवार से एक विशेष अभियान के तहत प्रखंड के सभी डीलर अपने अपने उपभोक्ताओं का आधार सीडिंग का कार्य डोर टू डोर घूम घूम कर रहे हैं। पंचायत स्तर से लेकर नगर परिषद तक के हजारों उपभोक्ताओं का आधार सत्यापन का कार्य कराया गया। यह अभियान एक हफ्ते तक चलेगा।प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी संजीव कुमार तिवारी ने कहा कि आधार सत्यापन नहीं कराने वाले उपभोक्ता जनवितरण प्रणाली के सुविधा से वंचित हो जायेंगे।
