दक्षिण एशिया से लटे पीएम सीधे बंगलुरु पहुंचकर चंद्रयान मिशन के वैज्ञानिकों से मिले ,गले लगा हुए भावुक

आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 26 अगस्त 2023 : नई दिल्ली । पीएम नरेन्द्र मोदी ने आज घोषणा की कि- देश में 23 अगस्त को नेशनल स्पेस डे मनेगा, जहां चंद्रयान-3 उतरा, उस जगह का नाम शिव शक्ति और चंद्रयान-2 के उतरने की जगह होगा तिरंग
पीएम मोदी ने इसरो सेंटर में देश को संबोधित करते हुए कहा कि वैज्ञानिक जब देश को इतनी बड़ी सौगात देते हैं, इतनी बड़ी सिद्धी प्राप्त करते हैं तो यह दृश्य जो मुझे बंगलूरू में दिख रहा है, वही दृश्य मुझे ग्रीस में भी दिखा। जोहान्सबर्ग में भी दिखाई दिया। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगलूरू में चंद्रयान-3 मिशन में शामिल इसरो प्रमुख एस. सोमनाथ और टीम के अन्य वैज्ञानिकों से मुलाकात की।

पीएम मोदी ने 23 अगस्त को चंद्रमा पर चंद्रयान की सफल लैंडिंग के लिए पूरी टीम को बधाई दी। मुलाकात इसरो टेलीमेट्री ट्रैकिंग एंड कमांड नेटवर्क मिशन कंट्रोल कॉम्प्लेक्स में हुई। इसके बाद इसरो चीफ ने पीएम मोदी को मिशन के बारे में जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि लैंडर और रोवर कैसे काम कर रहे हैं और आगे वे क्या-क्या करेंगे।
