रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : रोहतास: बिहार के रोहतास जिले के SP ने परसथुआ के ओ.पी. अध्यक्ष मोहम्मद कमाल अंसारी को सस्पेंड कर दिया है, और विजय कुमार सिंह को नया SHO नियुक्त किया है। कमाल अंसारी संजीव मिश्रा के कातिल को ढुंढने के लिए बनाई गई टीम में शामिल थे। SP ने ऐसा क्यों किया है? इस बात का खुलासा अब तक नहीं हो पाया है। बता दें, संजीव मिश्रा कांग्रेस पार्टी के करहगर सीट से विधायक संतोष मिश्रा के भतीजे हैं, जिनका 27 फरवरी को मर्डर हो गया था।

