रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 20 अक्टूबर 2021 : दावथ (रोहतास) : दावथ प्रखंड क्षेत्र के मलियाबाग के समीप परमानंद कुटी धाम परमेश्वरपुर पयहारी आश्रम में शरद पूर्णिमा व बाल्मीकि जयंती पर बुधवार को हवन आरती व भजन कीर्तन के साथ प्रसाद वितरण व विशाल भण्डारे का हुआ आयोजन, कार्यक्रम की जानकारी देते हुए,आज्ञानुसार दास उपेंद्र बाबा पयहारी जी ने बताया,हमारे गुरु भाई श्री श्री 1008 त्यागी जी महेश्वरदास पयहारीजी के सानिध्य मे, शरदपूर्णिमा व बाल्मीकि जयन्ती कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। करो ना काल के बाद यह पहली कार्यक्रम है।कार्यक्रम की शुरुआत गुरुदेव जी की आरती व पूजन के साथ शुरू हुआ। उसके बाद त्यागी जी महाराज ने अपने शिष्यों को गुरुवाणी,व सत्संग के माध्यम से संदेश दिया,कि गुरु के बिना ज्ञान अधुरा है।इस संसार रुपी भवसागर से पार उतारने वाले एक मात्र गुरु हीं है।जो अंधकार से प्रकाश की और ले जाते हैं।झुठ बोलने व छल करने वाले व्यक्ति कभी गुरु नही बन सकता। गुरु का स्थान भगवान से भी बड़ा है। शरद पूर्णिमा के दिन अमृत की वर्षा होती है।इस दिन खीर जरूर सेवन करना चाहिए।भजन कार्यक्रम की शुरुआत भोजपुरी सम्राट भरत शर्मा व्यास के गायन “गुरु के चरणीया मे जे नेह ना लगाई,त मानव तन फिर नाहीं पाई के साथ शुरू हुआ। साथ ही महुआ चैनल के विजेता आकाश मिश्रा ने भी अपने भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं की दिल जीत लिया। भोजपुरी गायक,लालबाबू व्यास, शम्भु शरण,रितेश राज जोशीला रंजन रशिया,गायिका रिंकी राज,मुस्कान सिंह,प्रियंका सिंह भास्कर खुशबू,सहित कई कलाकारों ने भजन के माध्यम से लोगों को भाव विभोर कर दिया।मौके गोल्डेन प्रिय, मिथलेश कुमार सिंह सहित कई शिष्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network