रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 17 मई 2021 : डेहरी ऑन सोन । एक दैनिक अखबार के पत्रकार सुधीर कुमार की माता के निधन पर कई सामाजिक राजनीतिक व बुद्धिजीवियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। तिलौथू प्रखंड के मिर्जापुर निवासी पत्रकार सुधीर कुमार की माता फूलमती देवी पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही थी ।उनके निधन पर पूर्व पैक्स अध्यक्ष रणजीत सिंह समाजसेवी डब्ल्यू सिंह रेलवे कर्मचारी संघ के वीरेंद्र पासवान भाजपा नेता प्रकाश गोस्वामी राधा शांता कॉलेज के प्राचार्य डॉ अशोक कुमार सिंह शिक्षक रणजीत सिंह आदि ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

