आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 02 मार्च 2022 : नोखा। यूक्रेन में रूस के साथ युद्ध के दौरान भारत के फंसे छात्रों में दो छात्र नोखा प्रखंड के हैं। जिसको लेकर परिजनों में चिंता बढ़ गई हैं। परिजन अपने पुत्र के सकुशल स्वदेश वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बताते चलें कि प्रखंड के बलीगावां निवासी शशिकांत सिंह के पुत्र मनिष कुमार ,रोपहथा निवासी रविशंकर तिवारी के पुत्र हर्ष बाबा यूक्रेन में रहकर एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे थे। इसी बीच यूक्रेन और रूस के साथ युद्ध के कारण हालात काफी वहाँ पर बदतर हो गया कई दिनों तक दोनों छात्र बंकर में रहकर अपना जीवन का सुरक्षा किया। सरकार के प्रयास से उसे भारत लाने का प्रयास जारी है। अब खबर भेजें जाने तक मनिष कुमार,हर्ष बाबा यूक्रेन के रास्ते से निकलते हुए हंगरी बस द्वारा एयरपोर्ट पर पहुंच गए हैं। गुरुवार को दोनों छात्र दिल्ली पहुंच जाएंगे। इसकी सूचना प्रशासन लगातार ले रही हैं। वापस लौटने वाले छात्रों को घर तक जाने में किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने प्रशासन के सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश दी है। जिसके चलते यूक्रेन से वापस लौट रहे छात्रों को लोकेशन की जानकारी ली जा रही हैं। परिजन आँख में आँसू लिए अपने पुत्र के सकुशल घर वापसी का इंतजार कर रहे हैं। बताते चलें कि मनीष कुमार की माता इन्दु देवी बक्सर जिले के राजपुर प्रखंड में शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं जबकि हर्ष बाबा के पिता रविशंकर तिवारी कैमूर जिले के जिलाधिकारी का पूर्व स्टोनो के पद पर थे। अब वह सोलर प्लांट का कार्य कर रहे हैं। शुक्रवार तक दोनों छात्र नोखा अपने सरजमी पर पैर रखेंगे। जिसको लेकर प्रशासन पल पल की खबर छात्रों के बारे में लिया जा रहा है। बीडीओ रामजी पासवान ने कहा कि छात्र मनीष कुमार, हर्ष बाबा,को पटना पहुँचते ही अधिकारियों का दल उन्हें लाने के लिए पटना एयरपोर्ट के लिए जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network