आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 23 जनवरी 2022 : सासाराम : नेताजी सुभाष चंद्र बोस फाउंडेशन के तत्वावधान में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती गौरक्षणी अलख निवास निशान सिंह पथ में जनसंख्या नियंत्रण दिवस के रूप में मनाई गई। जयंती के उद्घाटन नेताजी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर शेरशाह कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ कृष्णा प्रसाद ने किया ।अपने संबोधन में देश के आजादी में नेताजी का दिया गया योगदान को विस्तार से बताया और सासाराम न्यू स्टेडियम फजलगंज का नामकरण नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नाम से करने और जिला मुख्यालय में कहीं महत्वपूर्ण स्थान पर नेता जी की मूर्ति लगाने के लिए भूमि उपलब्ध कराने की मांग डीएम रोहतास से की गई ।जयंती कार्यक्रम के संयोजक व नेताजी सुभाष चंद्र बोस फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र पासवान ने अपने संबोधन में बताया की नेताजी 1930 में भारत के आजादी के लिए न्यू स्टेडियम सासाराम में क्रांति का बिगुल फूंका था। इस मौके पर फाउंडेशन के प्रदेश महासचिव जय प्रकाश सिंह, सचिव बशीर आलम, प्रधान सचिव अखिलेश कुमार सिन्हा( अधिवक्ता ),दिलबाग अंसारी, रामअवतार गुप्ता, अंजनी कुमार सिन्हा, गणेश प्रसाद गुप्ता ,गौतम ऋषि ,अरविंद पासवान ,सुमेधा सिन्हा ,अन्नू आशीष, गुड्डू कुमार सहित दर्जनों लोगो ने नेताजी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।
