भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा संज जायसवाल ने राजग से नाता तोड़ने और सीएम के इस्तीफा पर बोले -यह जनादेश का अपमान,जनता सबक सिखायेगी
आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 09 अगस्त 2022 : पटना : बिहार में चल रहे सियासी घटनाक्रम के बीच नीतीश कुमार ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया और इसके साथ ही उन्होंने एनडीए से अलग होने का औपचारिक ऐलान भी किया। जेडीयू के एनडीए से अलग होने के बाद आखिरकार भारतीय जनता पार्टी ने भी अपनी चुप्पी तोड़ी। बीजेपी ने नीतीश कुमार पर जनता के भरोसे को तोड़ने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि, 2020 में बीजेपी और जेडीयू ने मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ा। जनता ने बीजेपी को ज्यादा मेंडेट दिया बावजूद इसके पीएम नरेंद्र मोदी ने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाया। लेकिन नीतीश कुमार ने ना सिर्फ जनता के मेंटेड बल्कि एनडीए और बीजेपी को धोखा दिया है।
संजय जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जेडीयू के एनडीए से अलग होने पर अफसोस जताया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, नीतीश कुमार ने बीजेपी के भरोसे से तोड़ने का काम किया है। जो कुछ भी हुआ है, वह बिहार की जनता के साथ और भाजपा के साथ धोखा धोखा है। यह उस जनादेश का धोखा है, जो 2005 में जो हुआ था। यह ना सिर्फ भाजपा, बल्कि बिहार की जनता से भी धोखा है। बिहार की जनता इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।
