बिहार राज्य सरकार ने सूबे के सभी व्यावसायिक वाहनो का वाहन कर माफ़ मार्च 2021 तक माफ़ किया।

सासाराम : प्राइवेट स्कूल्ज़ एंड चिल्ड्रेन वेलफ़ेयर एसोसीएशन के बैनर तले आठ सूत्री माँगो पर संज्ञान लेते हुए बिहार राज्य सरकार ने मार्च 2020 से मार्च 2021 तक के बिहार के सभी व्यावसायिक वाहनो का कर को माफ़ करने की घोषणा की है। साथ ही यदि किसी विद्यालय ने इस दौरान यदि कर को भरा है तो उसे उस वाहन का उतने रक़म की कर में छूठ आग़े के महीनो में समायोजन के तौर पर समायोजित की जाएगी।

बिहार सरकार के इस घोषणा के बाद बैनर के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव डॉक्टर एस॰पी॰वर्मा ने बिहार सरकार एवं मुख्य मंत्री नीतीश कुमार जी को धन्यवाद दिया है एवं इस निर्णय को बिहार के शिक्षा के इतिहास का ऐतिहासिक निर्णय बताया है। साथ ही डॉक्टर वर्मा ने बिहार सरकार एवं मुख्य मंत्री का ध्यान संगठन के अन्य माँगो पर आकृष्ट करते हुए सभी निजी विद्यालयों के विद्युत बिल को मार्च 2020 से मार्च 2021 तक पूर्णतः माफ़ करने के लिए आग्रह किया है क्यूँ की इस दौरान केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार के दिशानिर्देश के तहत सभी निजी विद्यालयों को कोरोना महामारी संक्रमण के वजह से बंद करवाया गया था जिसके बाद सभी निजी विद्यालयों की माली हालत बद से बत्तर हो गयी है। संगठन के अथक प्रयासों के वजह से निजी विद्यालयों को कुछ राहत मिली है। अब सभी निजी विद्यालय संचालक बिहार सरकार से विद्युत बिल की माफ़ी की उम्मीद लगाए हुए है जिसे संगठन के बैनर तले एकजुट हो कर राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद शमायल अहमद के अध्यक्षता में इस मुहिम को अंजाम तक पहुँचाने का बिणा उठाया है।

रोहतास ज़िला अध्यक्ष रोहित वर्मा ने बिहार सरकार के वाहन कर छूठ के फ़ैसले का स्वागत करते हुए कहा की सरकार के इस फ़ैसले से रोहतास ज़िला के बजट निजी विद्यालयों में एक आस जागी है अब यदि सरकार बिद्युत बिल के माफ़ी का ऐलान कर दे तो निजी विद्यालय संचालक अपना दर्द भूल कर विद्यार्थियों के सर्वगंगिक विकास में पूर्णतः समर्पित हो कर कार्य कर सकेंगे।

साथ ही सरकार इस फ़ैसले का स्वागत रोहतास जिला अध्यक्ष रोहित वर्मा, जिला उपाध्यक्ष सुभाष कुमार कुशवाहा, ज़िला सचिव समरेंद्र कुमार (समीर जी), जिला सह सचिव संग्राम कांत, जिला महामंत्री अनिल कुमार शर्मा , सुनील कुमार, संजय त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष कुमार विकास प्रकाश, जिला संयोजक धनेन्द्र कुमार, ज़िला जनसम्पर्क पदाधिकारी दुर्गेश पटेल , डिहरी प्रखंड अध्यक्ष अरविंद भारती, सचिव प्रशांत सिंह, कोषाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद , चेनारी प्रखंड अध्यक्ष दिनेश्वर तिवारी, नस्रिगंज प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, प्रखंड उपाध्यक्ष सोनू आनंद, प्रखंड सचिव सतनारायण प्रसाद, प्रखंड संयुक्त सचिव सैयद अबरार आलम, प्रखंड संयुक्त सचिव कपिल मुनि प्रसाद, प्रखंड पी आर ओ सरमद नसरुल्ला, प्रखंड संरक्षक निलेश कुमार, प्रखंड महामंत्री लक्ष्मण सिंह क़ाराकाट प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार, प्रखंड उपाध्यक्ष करुणेश कुमार शांडिल्य, प्रखंड सचिव आदित्य राज, कोषाध्यक्ष बबन कुमार, प्रखंड पीआरओ अविनाश सिंह, प्रखंड संरक्षक अरुण कुमार, विक्रमगंज प्रखंड अध्यक्ष अनिता देवी, संरक्षक भारती जी , उपाध्यक्ष कमलेश कुमार , राजपुर प्रखंड अध्यक्ष यमुना चौधरी, दिनारा प्रखंड अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार , सासाराम प्रखंड अध्यक्ष तेजनारायण पटेल , उपाध्यक्ष धनंजय सिंह, कोषाध्यक्ष तौकीर आलम, कोचस सचिव धनंजय कुमार, कोषाध्यक्ष रविन्द्र कुमार, करगहर प्रखंड अध्यक्ष अजित कुमार पटेल, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार , सचिव ब्रजेश पांडेय , कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार , संझौली प्रखंड अध्यक्ष श्याम सुंदर सिंह , उपाध्यक्ष सोनू कुमार पांडेय, सूर्यपुरा प्रखंड अध्यक्ष शिव यश पाल, दावथ प्रखंड अध्यक्ष विश्वजीत कुमार, शिवसागर प्रखंड अध्यक्ष चंदन कुमार राय ,तिलौथु प्रखंड अध्यक्ष मनोज सिंह , अकोढ़िगोला प्रखंड अध्यक्ष अशोक पाल, उपाध्यक्ष राजीव रंजन कुमार , सचिव बिनायक सिंह, डॉ आशुतोष पांडेय ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network