आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 21 मार्च 2022 : करगहर (रोहतास)। आगामी 23 मार्च से प्रखंड क्षेत्र के नादो गांव में होने वाले लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की तैयारी पुरी कर ली गई है। यज्ञ स्थल पर पहुंचे बक्सर लक्ष्मी नारायण मंदिर के मठाधीश जगतगुरु रामानुजाचार्य अयोध्या नाथ जी ने बताया कि 23 मार्च से 30 मार्च तक भागवत कथा होगी जबकि 25 मार्च को कुण्डिय यज्ञ की कलश यात्रा निकाली जाएगी। कलश यात्रा में गाजे बाजे के साथ हाथी, घोड़े, ऊंट के अलावा बड़ी संख्या में नर नारियों के शामिल होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि यज्ञ को लेकर सारी तैयारियां पुरी कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि लक्ष्मी प्रपन्ना जियर स्वामी जी के नेतृत्व में लक्ष्मी नारायण महायज्ञ होने जा रहा है। जिसमें देश के कोने कोने से संत महात्मा का आगमन होने जा रहा है। नादो गांव के अलावा आसपास गांव के लोग भी यज्ञ को सफल बनाने के लिए जोर शोर से लगे हुए हैं। यज्ञ को लेकर प्रखंड क्षेत्र के तकरीबन सभी गांव में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network