दावथ : प्रखंड क्षेत्र मे अभी तक कहीं भी धान अधिप्राप्ती कार्य शुरु नहीं हुआ हैं।जबकि किसान धान तैयार कर बेंचने के लिए इंतजार कर रहे हैं।पैक्स मे धान देने के लिए आनलाइन आवेदन भी कर चुके हैं।वहीं जिस किसान को जरुरत है वह किसान स्थानीय खरीददारों को औने पौने दाम पर धान बेंचकर अपनी जरुरतों को पुरा कर रहे हैं। खासकर छोटे किसान जो अपना धान पैक्सों को नहीं दे पाते हैं। यदि पैक्स व व्यापार मंडल धान खरीद शुरु कर देते हैं, तो स्थानीय व्यापारी भी धान अधिक दर पर खरीदने लगते है।वैसे भी सभी किसानो का धान पैक्स मे नहीं जा पाता है।अभी रवी फसल लगाने हेतु,खाद,बीज ट्रैक्टर का किराया आदि जरुरतों तथा उत्पादन के अनुरुप भंडारण क्षमता नहीं होने के कारण किसान कम दाम पर भी अपना धान खलिहान से हीं बेंच देते हैं। अभी कतरनी प्रभेद के धान 13 सौ रुपये व सामान्य धान 12 सौ रुपये प्रति क्विंटल की दर से बीक रहा है।किसानो का कहना है कि इससे तो फसल का लागत भी नहीं मिल रहा है। किसान डॉ प्रकाश चतुर्वेदी, रामजी राय,अजय सिंह,विजय बहादुर सिंह,मनोज चौधरी,गंगा सागर सिंह,हरिहर राय, भोलानाथ मिश्रा,आदि के अनुसार पैक्स व व्यापार मंडल मे आनलाइन किया गया है।.परंतु अभी धान अधिप्राप्ति शुरु नहीं हुआ है।ऐसे मे स्थानीय व्यापारी किसानो के मजबुरी का फायदा उठा रहे हैं।कतरनी धान 13 सौ रुपये प्रति क्विंटल के दर से व साधारण धान 12 सौ रुपये प्रति क्विंटल खरीद रहे हैं।ऐसे मन मसोस कर जरुरतों को पुरा करने के लिए धान बेंच रहे हैं हालांकि उनके चेहरे पर मायुसी झलक रही है।दूसरी तरफ व्यापार मंडल के अध्यक्ष रणजीत सिंह ने बताया कि अधिप्राप्ति मे बहुत सारी प्रक्रिया पुरा करना होता है।सांथ ही धान मे अभी नमी है,जिससे धान क्रय रफ्तार नहीं पकड़ रहा है।मौसम भी अनुकुल नहीं है,मौसम साफ रहने पर धान की नमी मे कमी आएगी।
