रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 21 जून 2021 : नोखा। थाना क्षेत्र के चारनागढ़ गांव के समीप चौसा कैनाल नहर में सोमवार को पचहत्तर वर्षीय एक व्यक्ति डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक सीताराम सिंह चारनागढ़ के निवासी था।प्राप्त जानकारी के अनुसार सीताराम सिंह शौच करने के लिए नहर की ओर गया था। संभवत: नहर किनारे जाने पर उसका पांव फिसल गया और वह अचानक गहरे पानी में चला गया होगा। पानी में डूब जाने से उसकी मौत हो गई। हादसे के कुछ देर बाद गांव वालों ने उसके शव को पानी में तैरते देखा। और इसकी सूचना उसके परिजनों को दी। मृतक के परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से शव को नहर से निकाला। घटना की सूचना पुलिस को दी। थानाध्यक्ष कृपाल जी ने बताया कि मृतक सीताराम सिंह की लाश को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network