आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 28 जुलाई 2022 : कोचस : कोचस (रोहतास) प्रखंड मुख्यालय कृषि सभागार में तत्कालीन प्रखंड कृषि पदाधिकारी प्राण नाथ का विदाई समारोह व नव पदस्थापित प्रखंड कृषि पदाधिकारी अजीत कुमार का अभिनंदन किया गया। अध्यक्षता आत्मा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश ने की। वक्ताओं ने प्रखंड कृषि पदाधिकारी के कार्यकाल की बखान की कृषि समन्वयक अलोक कुमार राय कहा कि प्रखंड कृषि पदाधिकारी प्राण नाथ विपरीत परिस्थितियों में भी धैर्य पूर्वक काम करते थे।

एक नेक निष्पक्ष और कर्तव्यनिष्ठ पदाधिकारी के स्थानातरण होने से उन्हें काफी क्षति हुई है। कृषि समन्वयक एवं किसान सलाहकार संघ द्वारा पूर्व कृषि पदाधिकरी को अंग वस्त्र सहित अन्य उपहार दे कर सम्मानित किया गया।मौके पर कृषि समन्वयक,एटीएम बीटीएम,किसान सलाहकार उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network