रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 22 मई 2021 : नोखा। वैश्विक महामारी कोविड -19 की दूसरी लहर से लोग सहमे हैं। इस बीच कोरोना संक्रमण से बचाव के मद्देनजर नगर परिषद द्वारा शहर में अग्निशमन वाहन से सेनिटाइजेशन का काम किया जा रहा है। वाहन सिर्फ मुख्य गलियों व सड़कों तक जा रही है। इससे विभिन्न गलियों में स्थित गलियों व घरों तक सेनिटाइजेशन नहीं हो पा रहा है। लोगों के अनुसार पिछली बार डोर टू डोर सेनिटाइजेशन हुआ था जो इस बार अभी तक नहीं दिखता। फॉगिंग मशीन द्वारा दवा का छिड़काव भी नहीं हो रहा है। नगर परिषद में चार फॉगिंग मशीन हैं लेकिन चारों फॉगिंग मशीनें शोभा की वस्तु बनकर पड़ी हुई हैं। हालांकि नगर प्रशासन द्वारा बस स्टैंड, मुख्य बाजार, थाना, अस्पताल, पोस्टऑफिस सहित विभिन्न सार्वजनिक प्रतिष्ठानों में सेनिटाइजेशन किया गया। कई वार्डों के मुहल्लों व गलियों तक सेनिटाइजेशन कार्य नहीं हुई है। लोगों ने नगर परिषद प्रशासन से सभी वार्डों की गलियों व घरों को सेनिटाइजेशन की मांग की है।कार्यपालक पदाधिकारी बसंत कुमार ने बताया कि फॉगिंग मशीन खराब होने के कारण फॉगिंग नहीं हो पा रहा है। फिलहाल बनवाने के लिए भेजा जा रहा है।

