डालमियानगर : इद्रपुरी पुलिस ने सोमवार की देर रात को धोखाधड़ी के आरोपी को गिरफ्तार किया गया, प्रभारी थानाध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा ने बताया कि पटनवा निवासी कैलाश सिंह ने इद्रपुरी थाने में धोखाधड़ी के आरोप लगाते हुए राजपुर थाना क्षेत्र के सखरा निवासी अरबिंद कुमार सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है| भूमि खरीद फरोख का लेनदेन का मामला है, आरोपी को पुलिस ने सखरा गांव से गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया गया |
