जीवित होने का प्रमाण ऑनलाइन कराने को लग रही वृद्धजनों की भीड़

दिसंबर माह में 31 तारीख तक प्रमाण पत्र अपलोड करने निर्धारित है तिथि

आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 29 दिसंबर 2021 : नोखा। वृद्धजनों के जीवित होने के प्रमाण पत्र को अपलोड करने का काम काफी धीमी गति से चल रहा है। यही कारण है कि अभी भी छह हजार में से दो हजार लाभुकों के प्रमाण अपलोड नहीं हो सके हैं। प्रखंड मुख्यालय में कई दिनों से सर्वर स्लो चल रहा था। चार दिनों पहले तक तो पोर्टल खुल ही नहीं रहा था। जब पोर्टल खुलना शुरू हुआ, तो सर्वर स्लो चलने लगा। लेकिन, बुधवार को सर्वर काम कर रहा था।वृद्धा पेंशन योजना के लाभुकों को जीवित होने का प्रमाण पोर्टल पर अपलोड करना है। इसके लिए 31 दिसंबर तक की तिथि निर्धारित है। इसके लिए रोजाना वृद्धजन अपने गांव से प्रखंड मुख्यालय की दौड़ लगा रहे हैं।मंगलवार को सिर्फ तीस लोगों का प्रमाण अपलोड हुआ था। बुधवार को तीन बजे तक 55 लोगों का प्रमाण पत्र अपलोड हो सका था। अगर समय से प्रमाण अपलोड नहीं हुए तो वृद्धजनों को योजना के लाभ से वंचित हो जाना पड़ेगा। ऐसे में उनके समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network