रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 27 अक्टूबर 2021 : नोखा। कदवाँ पंचायत के चतुर्गुन टोला पर आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में दोनों पक्ष के दो व्यक्ति घायल हो गए। जिसमें एक पक्ष द्वारा गोली चलाय जाने की भी सूचना मिली है। घटना में घायल एक पक्ष के भीम चौधरी, दूसरे पक्ष के वीरेन्द्र चौधरी का ईलाज नोखा पिएचसी में चल रहा है। घटना को लेकर अभी भी तनाव बना हुआ है। इस मामले में रामप्रवेश चौधरी ने छह लोगों को नामजद आरोपी बनाया है। जबकि दूसरे पक्ष के धर्मावती देवी ने पाँच लोगों को आरोपी बनाया है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार के कहा कि घटना के मामले में दोनों पक्षों द्वारा मामला दर्ज कराया गया है जिसमें एक पक्ष के ललन चौधरी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया है।
