रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 27 अक्टूबर 2021 : करगहर रोहतास। प्रखंड मुख्यालय में पंचायत चुनाव में विभिन्न पदों के हो रहे नामांकन के दूसरे दिन गत दिन की अपेक्षा भीड़ काफी कम देखी गई। मुखिया पद से 21, सरपंच पद से 22, बीडीसी पद से 24 एवं पंच पद से 63 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। जिसमें प्रमुख रुप से डुमरा पंचायत के निवर्तमान मुखिया हिरालाल साह, रामपुर पंचायत से निवर्तमान सरपंच विमला देवी, निवर्तमान उप प्रमुख तेज प्रताप सिंह, पूर्व उप प्रमुख ज्योति देवी, बभनी पंचायत से मुखिया पद हेतु अभय सिंह, वरुण कुमार सिंह उर्फ छोटेलाल, मनोज कुमार, बकसड़ा पंचायत से मुखिया पद हेतु रिंकी देवी ने नामांकन दाखिल किया। नामांकन के दूसरे दिन तक मुखिया पद से कुल 71, पंचायत समिति सदस्य पद से 91, सरपंच पद से 52, वार्ड सदस्य पद से 498 एवं पंच पद से दो सौ लोगों ने नामजद की के पर्चा दाखिल किए हैं। अब तक कुल 912 प्रत्याशियों ने विभिन्न पदों के लिए नामजद की के पर्चा दाखिल किया है।
