
आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 19 अक्टूबर 2023 : रोहतास में दुर्गापूजा के दौरान विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले के 400 से अधिक स्थानों पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल तैनात किए गए हैं। कई लेयर की सुरक्षा की गई है। करीब 10 हजार लोगों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई हुई है। इसकी जानकारी गुरुवार को पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की संयुक्त बैठक में डीएम नवीन कुमार व एसपी विनीत कुमार ने दी।


डीएम व एसपी ने कहा कि गड़बड़ी फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर भी विशेष नजर रखा जा रहा है। वहीं, सासाराम नगर थाना क्षेत्र में 16 अति संवेदनशील और 28 संवेदनशील स्थानों पर विशेष नजर रखी जा रही है।
