New Delhi: Vehicles damaged due to an uprooted tree, during a dust storm and rainfall in New Delhi, Monday, May 30, 2022. (PTI Photo/Arun Sharma)(PTI05_30_2022_000151A)

आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 30 मई 2022 : दिल्ली : दिल्ली में सोमवार को तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई, जिसके चलते कई स्थान पर बिजली गुल हो गई। मौसम में आए बदलाव के कारण कई दिन से तेज धूप और चिलचिलाती गर्मी से परेशान दिल्ली वासियों को थोड़ी राहत मिली। बारिश के साथ बादल भी गरजे और 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं।

इससे पहले राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने दिन में शहर में बादल छाए रहने का अनुमान लगाया था। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, शहर के कुछ हिस्सों में रविवार की शाम हल्की बारिश होने के बाद अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network