रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : नौहट्टा। भदारा पैक्स अध्यक्ष चुनाव को लेकर सोमवार को मतदान के बाद देर शाम मतगणना प्रारंभ किया गया जिसमें दिनेश सिंह नब्बे मत से अपने निकटतम प्रतिद्वंदी बसंत कुमार पांडेय को पराजीत किया। दिनेश सिंह के विजयी होने की घोषणा से प्रखंड मुख्यालय के सामने मुख्य मार्ग पर जनता अबीर गुलाल उड़ाने लगे तथा जमकर खुशीया मनाई।पैक्स अध्यक्ष को जमकर स्वागत किया गया। आरओ अनुराग आदित्य ने बताया कि दिनेश सिंह को 442 मे से 196 मत प्राप्त हुए। दिनेश सिंह को पैक्स अध्यक्ष का प्रमाण पत्र भी दे दिया गया।

