रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 05 सितम्बर 2021 : दावथ (रोहतास) : प्रखंड मुख्यालय पर शनिवार को अभी तक का सबसे ज्यादा 161 लोगों ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हेतु नामांकन किया । इस दौरान विभिन्न पदों के लिए कुल 80 महिला व 81 पुरूष उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया। मुख्यालय पर नामांकन हेतु काफी भीड़ देखने को मिला। बीडीओ सह निर्वाचन सह शिवेश कुमार ने बताया कि नामांकन के तीसरे दिन शनिवार को कुल 161 लोगों ने नामांकन दाखिल किया है। विभिन्न पदों के लिए कुल पांच नामांकन काउंटर बनाए गए हैं। मुखिया पद हेतु 11महिला, 2 पुरुष, पंचायत समिति सदस्य हेतु 10 महिला, 9 पुरुष, सरपंच पद हेतु 3 महिला, 4 पुरुष, वार्ड सदस्य हेतु 39 महिला, 47 पुरुष, पंच सदस्य हेतु 17 महिला, 19 पुरुष उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है। वहीं नामांकन स्थल पर सुरक्षा हेतु कड़े इंतजाम किए गए थे।
