रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 03 दिसंबर 2021 : तिलौथू : गुरुवार की रात्रि करीब 2 बजे चोरों ने किया सेंधमारी करने का असफल प्रयास। स्वर्णकार की दुकान के छत पर चढ़कर दरवाजा तोड़ते हुए अपने साथ लाए हथियार छोड़कर भागे चोर। तिलौथू थाना की गश्ती दल ने समय से निरीक्षण करते हुए स्वर्णकारगली में प्रवेश किया। पुलिस प्रशासन के आते ही चोरों ने अपने समान छोड़ पीछे के रास्ते से भागने में कामयाब हो गये।पुलिस प्रशासन की तत्परता से एक बड़ी घटना को असफल कर दिया गया। दुकानदारों ने तिलौथू प्रशासन को धन्यवाद किया।
