आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 09 जनवरी 2022 : तिलौथू : तिलौथू बाजार में सघन मास्क जांच अभियान चलाया गया अभियान का नेतृत्व प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार के द्वारा किया गया इस अभियान में अंचलाधिकारी कुमार भारतेंदु भी सहयोग करते दिखे पुलिस कर्मियों के द्वारा बाजार में दुकानदारों ग्राहकों बाइक सवार ऑटो सवार लोगों के बीच मास्क की जांच अभियान चलाया गया बिना मास्क सड़क पर खुले घूम रहे हैं लोगों से जुर्माना भी वसूला गया जिला पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में चलाए जा रहे सघन जांच अभियान के बाद प्रखंड मुख्यालय के बाजार में हड़कंप मचने जैसा नजारा दिखा। कई लोग पाॅकेट से मास्क निकालकर पहनते देखे गए वहीं कई लोग जो बिना मास्क सड़क पर घूम रहे थे पतली गली से सरकते दिखे। मास्क जांच अभियान लगातार चलाये जाने के संकेत देते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि दुकान अस्पताल माॅल सभी जगह सघन मास्क जांच चलाया जाएगा और बगैर मास्क वाले व्यक्तियों से जुर्माना वसूली की जाएगी।

https://youtu.be/pBmhsXhWq4I

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network