दिल्ली के मुंडका में एक बिल्डिंग में आग लग गई। मलबे से अब तक 26 लाशें बरामद की जा चुकी हैं।
आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 14 मई 2022 : दिल्ली : पश्चिमी दिल्ली में मुंडका मेट्रो स्टेशन के पिलर नंबर 544 के पास एक बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। मौके पर दमकल की 24 गाड़ियां पहुंच गई और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझने के बाद से अब तक 26 लाशें निकाली जा चुकी हैं। जबकि 10 से ज्यादा लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुरुआत में बचावकर्मियों ने एक महिला के मरने की जानकारी दी थी। मिली जानकारी के मुताबिक कुछ लोग आग लगने पर बिल्डिंग से कूद गये और बुरी तरह घायल हो गये। बचाव और राहत कार्य अभी भी जारी है और आशंका है कि मलबे से और कुछ लाशें बरामद हो सकती हैं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इस घटना पर दुख जताया है और शोक संवेदनाएं प्रकट की हैं।