रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 30 मई 2021 : डालमियानगर : डेहरी नगर के प्रत्येक बूथों पर सुनी गई | नगर के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने उनकी बातों को सुना एवं सेवा ही संगठन के अंतर्गत आज से हर वार्ड में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों द्वारा मास्क एवं सेंटराइजर का सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए वितरण किया जाएगा | साथ में इस बात का भी ख्याल रखा जाएगा कि किसी भी वार्ड में कोई व्यक्ति इस महामारी में भूखे ना रहे |
नगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने बताया की पार्टी द्वारा निर्देशित सेवा ही संगठन है| कार्यक्रम के तहत यह सारे कार्यक्रम हर वार्ड में किया जाएगा तथा डेहरी नगर के सभी कार्यकर्ता इस में बढ़ चढ़कर पहले से भी हिस्सा ले रहे हैं एवं लोगों को सामर्थ्य अनुसार सेवा दे रहे हैं |
मन की बात सुनने वालों में पूर्व विधायक इंजीनियर सत्यनारायण सिंह, जिला मंत्री अमृता सिंह, वरिष्ठ नेता रविंद्र सिंह ,वीरेंद्र सिंह, रमन सिंह ,राणा विनय सिंह, नगर महामंत्री कुंवर सिंह ,प्रभात शेखर सिंह, नगर उपाध्यक्ष राजीव सिंह, वीर बसंत लाल ,सुनील पाठक, धनंजय शर्मा ,भोला लाल ,दास गुड्डू विश्वकर्मा, रंजीत मालाकार, राकेश कुमार, निर्मला कुमारी सिन्हा, धीरज गुप्ता, दीपक कुमार, मनीष कुमार सिंह ,रीना देवी, आरती देवी ,समेत अन्य लोग मौजूद थे|
