रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 27 नवम्बर 2021 : नोखा। मौसम का मिजाज बदल गया। पुरवा तो कभी पछिया हवा बहने से ठंड व कनकनी बढ़ गई। अहले सुबह कुहासा भी छाया रहा। इससे पूरे इलाके के लोगों ठंड व कनकनी का सामना करना पड़ा। ठंढ बढ़ते हीं गर्म कपड़ों व ऊनी कपड़ों की मांग बढ़ गई है। नोखा की दुकानों में गर्म कपड़े, ऊन, कंबल आदि बिकने लगे हैं। ऊन की बिक्री जोरो पर है। दुकानदारों ने बताया कि यहां 50 रुपये से 90 रुपये तक प्रति पोला ऊन उपलब्ध है।
