रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 20 जून 2021 : सासाराम। कोविड-19 के खिलाफ बिहार प्रदेश जनता दल यूनाइटेड ने रविवार को जागरूकता अभियान को गति देने के उद्देश्य से राज्य स्तरीय वर्चुअल संवाद सम्मेलन का आयोजन किया। कोरोना महामारी काल में टीकाकरण को गति देने, जागरूकता फैलाने एवं पार्टी संगठन को मजबूती देने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष रामचंद्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में रणनीति बनाई गई।

वर्चुअल संवाद को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष रामचंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि बूथ अध्यक्ष को अपने स्तर से लोगों को टीकाकरण कराने हेतु प्रेरित करते रहें। उन्होंने कहा कि हमारे लिए गर्व की बात है कि इस पूरे कोरोना काल में बिहार में एक भी व्यक्ति की मौत भुखमरी से नहीं हुई है। जिसका श्रेय बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जाता है। महामारी में सभी लोगों को सामूहिक प्रयास से विजय प्राप्त करना है। खुले में शौच जाने पर होने वाले प्रभाव, हाथ धोने एवं सफाई पर प्रकाश डाला। वर्चुअल संवाद के दौरान प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, प्रदेश सचिव अनिल सिंह, जिला अध्यक्ष नागेंद्र चंद्रवंशी सहित सैकड़ों की संख्या में जिला कार्यकर्ता शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network