आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 15 दिसंबर 2021 : रांची । झारखंड में  वर्ष 2021-22 में सरकारी धान खरीद प्रक्रिया शुरू हो गई है।  सरकार ने इस बार प्रदेश भर में 562 खरीद केंद्र बनाए हैं। खरीद प्रक्रिया की शुरुआत प्रदेश के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख और वित्‍त मंत्री रामेश्‍वर उरांव ने नामकुम ब्‍लॉक से की।

इस बार किसानों से पिछले वित्‍त वर्ष के मुकाबले ज्‍यादा रेट पर धान खरीदे जाएंगे. धान खरीद के लक्ष्‍य को हासिल करने के लिए प्रदेश भर में 562 खरीद केंद्र बनाए गए हैं. बता दें कि इस बार झारखंड सरकार ने 8 लाख मीट्रिक धान खरीदने का लक्ष्‍य रखा है।इस बार साधारण धान का प्रति क्विंटल न्‍यूनतम मूल्‍य 2,050 रुपये और ए  ग्रेड के धान के लिए 2070 रुपये तय किया गया है।

वित्त मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव ने  कहा कि इस बार एक किसान अधिकतम 200 क्विंटल धान बेच सकेंगे. किसानों को फायदा पहुंचाया जाएगा, इसके लिए पैसे का इंतजाम कर लिया गया है। उन्‍होंने बताया कि 1552 करोड़ रुपए एसबीआई और बैंक ऑफ इंडिया से कर्ज लिया गया है।पैसों का पहले इंतजाम हो जाने से किसानों को तकलीफ नहीं होती है। किसानों को तीन महीने के अंदर 100 फीसद भुगतान कर दिया जाएगा।

https://youtu.be/FU7h7zL-wPM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network